Education: महिला दिवस पहले ही भारतीय नौसेना (India Navy Recruitment 2023) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर महिलाओं को तोहफा दिया है। बता दें कि भारतीय नौसेना ने लड़कियों के लिए एक अग्रिम अधिसूचना जारी की है। यह अवसर पहले केवल लड़कों के लिए था, जिसमें 35 रिक्तियों में से पांच शिक्षा शाखा के लिए और तीस नौसेना की कार्यकारी और तकनीकी शाखा के लिए थी। नौसेना अतिरिक्त रिक्तियां जारी करेगी या लड़कियों को समायोजित करने के लिए लड़कों की सीटें कम कर देगी।
ये होनी चाहिए पात्रता
नौसेना (India Navy Recruitment 2023) लड़कियों और लड़कों के लिए मई 2023 में अधिसूचना प्रकाशित करेगी जिसमें 12वीं कक्षा में पीसीएम में पात्रता 70 प्रतिशत से ऊपर होगी और शार्ट लिस्टिंग जेईई मेन्स अखिल भारतीय सामान्य योग्यता सूची पर आधारित होगी। जन्मतारीख दो जुलाई 2004 से एक जनवरी 2005 के बीच होनी चाहिए। ये मानदंड लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए हैं।
मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
हालांकि लड़कियों और लड़कों के लिए मई 2023 में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। एनडीए और एसएसबी के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने वाले कर्नल निखिल दीवानजी ने कहा कि शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को नौसेना एसएसबी केंद्रों में पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार के लिए एसएमएस और ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार दिसंबर 2023 में भारतीय नौसेना अकादमी में शामिल होंगे। सरकार के खर्च पर मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के चार साल से गुजरेंगे।
ये रहेगी प्रोसेस
कर्नल निखिल दीवानजी ने कहा कि बीटेक के तीसरे वर्ष में कैडेट्स को पैसों का लाभ भी मिलता है। 56,100 प्रति माह और चौथे वर्ष में केंद्रीय सरकार के अधिकारी का पूरा वेतन। नौसेना ने कदम उठाया है जल्द ही भारतीय सेना का अनुसरण करने की संभावना है, लेकिन यह अवसर वायु सेना में नहीं है। कर्नल निखिल ने बताया कि जून 2024 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए दिसंबर 2023 में प्रकाशित होने वाली अधिसूचना में जेईई (मुख्य 2023) के स्कोर स्वीकार्य होंगे।
Read More- NEET UG 2023: कल से शुरू हो सकता है नीट यूजी रजिस्ट्रेशन, neet.nta.nic.in पर जाकर करना होगा एनरोल