Blue Ringed Octopus: इस विश्व में कई खूंखार और खतरनाक प्रजातियां वास करती हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका जहर साइनाइड से भी 1000 गुना ज्यादा जानलेवा होता है। वहीं दूसरी ओर, यदि यह जीव किसी व्यक्ति को काट ले, तो वह व्यक्ति केवल कुछ ही क्षणों में अपनी जान खो बैठेगा। आखिर क्या है ये जीव और कहां पाया जाता है ये?
Blue Ringed Octopus है इसका नाम
इस जीव का नाम ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस (Blue Ringed Octopus) है। यह समुद्र में पाया जाता है। यह सबसे घातक और हानिकारक समुद्री जीव माना जाता है। इसकी संरचना नीले घेरे जैसी होती है। ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस में टेट्रोडोटॉक्सिन होता है। यह साइनाइड से हजारों गुना ज्यादा जहरीला न्यूरोटॉक्सिन होता है। तस्मानिया सहित ऑस्ट्रेलिया के सभी हिस्सों में ये जहरीला नीले-रिंग वाला ऑक्टोपस पाया जाता है।
एक चुटकी में ले सकता है इंसान की जान
साइनाइड से हजार गुना ज्यादा घातक होने की वजह से ये कुछ ही सेकंड में इंसान की जान ले सकता है। बताया जा रहा है कि इस ऑक्टोपस (Blue Ringed Octopus) का जहर 30 सेकंड में इंसान की रगों में घुल कर, इंसान की जान ले सकता है। वहीं, इसका एक बार का विष 20 व्यक्तियों तक की जान ले सकता है।
काटने पर नहीं होती है दर्द की अनुभूति
नीले घेरे वाले इस ऑक्टोपस (Blue Ringed Octopus) के काटने पर लोगों को दर्द का अनुभव नहीं होता है। यही कारण है कि बहुत से लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि उन्हें इस घातक जीव ने काट लिया है। एक ऑक्टोपस का जीवनकाल छोटा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस केवल कुछ ही महीनों तक जीवित रहता है।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर निकाली भर्ती, 3 मार्च तक करें अप्लाई
Comments (0)