भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र में मंगलवार, 12 मई की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे खंती में पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लोडिंग वाहन बिजली के पोल से टकराकर पलटा
जानकारी के अनुसार, वाहन में कई लोग और भैंसें सवार थीं। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराया और फिर पलटकर खंती में जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
3 की मौत, 2 गंभीर घायल
मेहगांव थाना प्रभारी ने कहा लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।