भोपाल। राजधानी भोपाल से देश के कई बड़े शहरों के लिए जल्द सीधी हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं। मध्यप्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरलाइंस ऑपरेटरों से प्रस्ताव मांगे हैं, जिसके बाद भोपाल से श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ और जम्मू जैसे शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
एयरलाइंस ऑपरेटरों से मांगे गए प्रपोजल
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया है। इसके तहत शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटरों को भोपाल और प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स से प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने का आमंत्रण दिया गया है।
इन शहरों के लिए शुरू हो सकती हैं फ्लाइट
राजा भोज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मीक के मुताबिक बैठक में भोपाल से कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी की मांग उठाई गई थी।
इन शहरों के लिए उड़ानों की मांग प्रमुख रूप से रखी गई:
चेन्नई
कोलकाता
गोवा
जयपुर
चंडीगढ़
जम्मू
श्रीनगर
देहरादून
केरल
उदयपुर
भोपाल को बनाया जाएगा कनेक्टिविटी हब
मनोज मीक ने कहा कि भोपाल मध्य भारत का स्वाभाविक कनेक्टिविटी सेंटर है। बेहतर उड़ान सेवाओं से:
पर्यटन
निवेश
उद्योग
मेडिकल यात्रा
शिक्षा
रियल एस्टेट
लॉजिस्टिक्स
नॉलेज और एआई सिटी प्रोजेक्ट
को बड़ी गति मिलेगी।
सांसद आलोक शर्मा की बैठक के बाद बढ़ी प्रक्रिया
कुछ दिन पहले एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं, एयर कनेक्टिविटी, स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
बैठक में कई सुझाव रखे गए, जिनमें:
चेन्नई के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट
बड़े बैकलिट डिस्प्ले
बेहतर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
रिक्लाइनर सीट
पार्किंग व्यवस्था सुधार
टर्मिनल विस्तार
मेट्रो कनेक्टिविटी
फायर सेफ्टी ऑडिट
जैसे मुद्दे शामिल रहे।
यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल के यात्रियों को दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए दिल्ली या मुंबई पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और बिजनेस व टूरिज्म को भी फायदा मिलेगा।