महिला कांग्रेस शनिवार को भोपाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के नानके पेट्रोल पंप पर आयोजित प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का लगाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
रीना बोरासी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता स्कूटी को धक्का देते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
‘महंगाई से जनता परेशान’
रीना बोरासी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल के दाम 109 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि एलपीजी और डीजल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महिला कांग्रेस ने सरकार से ईंधन की कीमतों में राहत देने की मांग की है।