अयोध्या/भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठापित प्रतिमा के समक्ष नमन किया और श्रीराम दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
बाबा रामदेव के साथ पहुंचे राम मंदिर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान बाबा रामदेव भी उनके साथ उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने कई श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की।
रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और भव्य मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस पावन धाम में पहुंचकर ऐसा प्रतीत हुआ कि पूर्व जन्मों के पुण्य के कारण भगवान के दर्शन प्राप्त होते हैं।उन्होंने कहा कि सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे हैं।
देवउत्थान एकादशी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश और देश के नागरिकों को देवउत्थान एकादशी (प्रबोधनी एकादशी) की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अयोध्या पहुंचने पर हुआ स्वागत
अयोध्या पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।