हरिद्वार | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पंचूर पहुंचकर अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुबह करीब 11:30 बजे संपन्न होगी। इस दौरान कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे सीएम योगी
मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड से लखनऊ लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कौशल दीक्षांत समारोह में भी मौजूद रहेंगे।
हरिद्वार के चंडीघाट पर होगी अंतिम विदाई
सावित्री देवी के अंतिम संस्कार को लेकर हरिद्वार के चंडीघाट पर तैयारियां की गई हैं। इस दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।