मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, जहां वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।
चार राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि होंगे शामिल
इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व उनके प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
राज्यों के आपसी मुद्दों पर होगा मंथन
मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक केंद्र और राज्यों के बीच तथा राज्यों के आपसी मुद्दों पर चर्चा और समाधान के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। बैठक में विकास, प्रशासनिक समन्वय और क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।