ग्वालियर के नए डीआईजी (DIG) और भिंड के पूर्व एसपी डॉ. असित यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉ. असित यादव अपनी दबंग छवि और पत्नी के साथ रिश्तों को हल्के-फुल्के अंदाज में साझा करते नजर आ रहे हैं।
जब सुनाया किस्सा,जमकर लगे ठहाके
दरअसल, यह वीडियो भिंड में आयोजित उनके विदाई समारोह का बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी ने कॉलेज के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।
कॉलेज में सीनियर्स को पीट आते थे
वीडियो में उनकी पत्नी कहती नजर आ रही हैं कि कॉलेज के समय डॉ. असित यादव अक्सर सीनियर्स से भिड़ जाते थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, जब हम कॉलेज में थे तो ये जाकर सीनियर्स को पीट आते थे तब मैं कहती थी यार, ये तो बहुत बड़े वाले गुंडे हैं।
लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे
डॉ. असित यादव और उनकी पत्नी के बीच हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ग्वालियर में मिली नई जिम्मेदारी
भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. असित यादव की छवि एक सख्त और दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। अब ग्वालियर डीआईजी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।