ग्वालियर में जिला पंचायत CEO ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत कल्याणी के सचिव रामलखन गुर्जर पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के बदले अवैध राशि मांगने का आरोप लगा था। शिकायत में बताया गया कि स्वर्गीय सुरेश जाटव का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने सचिव को निलंबित कर दिया।
लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर दूसरा सचिव भी सस्पेंड
वहीं ग्राम पंचायत आरोली के सचिव गौतम सिंह कौरव को भी निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ सरपंच ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जिला पंचायत CEO ने जारी किए आदेश
जिला पंचायत CEO सोजान सिंह रावत ने दोनों मामलों में निलंबन आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को पंचायत व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।