आज तड़के 3 बजे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत अन्य खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का स्वागत किया गया।
टीम के साथ कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
भक्ति और आध्यात्म से जुड़ा खास पल
उज्जैन पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह आध्यात्मिक अनुभव बेहद खास रहा। भस्म आरती में शामिल होकर खिलाड़ियों ने देश और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की।