मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च राजकीय सम्मान “रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस” से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।
“हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और मजबूत नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
पीएम मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। यह विश्व मंच पर भारत की बढ़ती साख, विश्वास और प्रभावशाली भूमिका का जीवंत उदाहरण है।
भारत की वैश्विक छवि को मिली मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। दुनिया के कई देश भारत के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में रुचि दिखा रहे हैं।