भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 7 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।
इन जिलों को मिले नए जिला अध्यक्ष
टीकमगढ़ – ज्ञानेंद्र सिंह
दमोह – महाराज सिंह
राजगढ़ – सतीश वैस
उमरिया – राकेश द्विवेदी
धार – रविंद्र पाटीदार
कटनी – तीरथ पटेल
आगर – दिनेश परमार
भिंड में फिलहाल खाली पद
भिंड जिले में अभी नए जिला अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। यहां पद खाली रखा गया है और जल्द ही नई नियुक्ति किए जाने की संभावना है।
भिंड में पहले हुई कार्रवाई
भिंड में बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया था। उन पर नियमों के उल्लंघन और शक्ति प्रदर्शन के आरोप लगे थे। बताया गया कि उन्होंने 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन किया था, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और कई जगह जाम की स्थिति बनी।इसके बाद पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए 18 दिन के भीतर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी।