मोहन यादव सरकार के मंत्रियों की अब परफॉर्मेंस टेस्ट होने जा रही है। मंत्रियों के कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर ही भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मंत्री
मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन स्तर पर पहली बार मंत्रियों की इस तरह समीक्षा की जा रही है। दो दिवसीय बैठक में सभी मंत्री अपने करीब ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन, घोषणाओं की स्थिति और संगठन के साथ समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
संघ, संगठन और सरकार के शीर्ष नेता करेंगे समीक्षा
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।
हर मंत्री को मिलेगा 15 मिनट का समय
जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक मंत्री को अपनी उपलब्धियां और विभागीय कार्यों की जानकारी देने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस समीक्षा के बाद सरकार और संगठन दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।