अब देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज हो गई है। विपक्ष किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी और बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने को रोकने के लिए बेताब है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने पर मुहर लग गई है। शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि, अखिलेश देश की किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से महज 5 सीटें ही जीत पाई थी।