सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाले जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें कुछ समय के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से फोन पर बात की। उन्होंने मजदूरों से उनका हाल चाल भी जाना।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और मजदूरों की सुरक्षित निकासी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से मजदूरों की स्थिति की जानकारी भी ली।
धामी ने उन्हें बताया कि पहले मजदूरों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा और उसके बाद उन्हें अपने घर वापस भेजा जाएगा। धामी ने पीएम मोदी को मजदूरों की वापसी के लिए किए गए इंतेजाम के बारे में भी विस्तार से बताया।
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाले जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें कुछ समय के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से फोन पर बात की। उन्होंने मजदूरों से उनका हाल चाल भी जाना। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और मजदूरों की सुरक्षित निकासी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से मजदूरों की स्थिति की जानकारी भी ली।
Comments (0)