लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का दौर जारी है। लगभग हर दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ भी कांग्रेस को छोड़कर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का दामन थामा लिया है। वहीं आज कांग्रेस का साथ छोड़कर रोहन गुप्ता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजी चिट्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए।