पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कर्नाटक से कांग्रेस को खत्म करने के लिए JDS प्रतिबद्ध है। वहीं विपक्षी गठबंधन I.n.d.i.a को लोकसभा चुनाव 2024 में हराना होगा। उन्होंने कहा कि, सिद्धारमैया सरकार ने 5 राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की मदद करने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल किया।
जनता दल-सेक्युलर और बीजेपी ने कहा कि, वे कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी।