पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। इस दौरान पीएम ने कहा कि, भारत में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो रही है और पाकिस्तान के नेता पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। देश के मुखिया ने आगे कहा कि, कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, मगर मोदी की मजबूत सरकार आतंकवादियों को उनकी जमीन पर ही मार गिराती है।
पीएम मोदी ने मोहब्बत का दुकान वाले प्रकरण पर भी कांग्रेस का खूब मजाक उड़ाते हुए कहा कि, यह अब नकली सामान की फैक्ट्री बन गई है।