पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। आज झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी गठबंधन पार्टियों की रैली है। इसी बीच राहुल गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह अब इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां इंडी गठबंधन की रैली हो रही है। लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।