केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता की रैली में साफ-साफ कहा कि, उनकी सरकार नागरिकता (संशोधन) कानून लागू करके रहेगी। इसे कोई नहीं रोक सकता है। यह देश का कानून है। इसके साथ ही अमित शाह ने राज्य में 212 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि, 2026 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोटों से इन हत्याओं का बदला लेगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन में दावा किया है कि, पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
अमित शाह ने राज्य की जनता से अपील की है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटें दीजिए कि मोदी जी यह कहें कि, मैं बंगाल की वजह से प्रधानमंत्री बना हूं।