राहुल गांधी की नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इस सप्ताह असम में प्रवेश कर चुकी है। बता दें कि, कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि, असम सरकार उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न कर रही है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम हिमंत बिस्वा पर निशाना साधते हुए कहा कि, सीएम सरमा सिर्फ एक बीजेपी नेता नहीं हैं, बल्कि एक सीएम भी हैं और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। अमीरों और गरीबों के बीच अंतर बढ़ रहा है।