महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। वोटों की गिनती शनिवार को होगी, मगर उससे पहले ही विपक्षी दलों के बीच अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि, विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगा और राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा।
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस दौरान यह भी कहा कि, एमवीए नेता शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे।
Comments (0)