देश में इस समय चुनावी माहौल चल रहा है। दो चरण का चुनाव संपन्न भी हो गया है। वहीं नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसके साथ ही तमाम दलों के नेताओं के द्वारा दावे और वादों का दौर भी जारी हैं। इसी बीच में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि, हमें जनता का सहयोग मिल रहा है।
सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि, BJP यूपी में 4-6 सीटों से ज्यादा नहीं जीतने वाली है। हम पहले चरण में कोई सीट नहीं हार रहे हैं।