काशीपुर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पीएम मोदी की क्षमताओं के कारण भारत का कद विश्व में काफी बढ़ा है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन अब जब दुनिया के मंचों पर भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत की संसद और विधानमंडल में महिलाओं को 33% का आरक्षण मिल गया है। अब सभी महिलाएं तैयारी कर लें।