बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी की तुलना 'डूबते जहाज' से की, जिसके पेंदे में छेद है और कहा कि, दुनिया की कोई भी ताकत इसे डूबने से नहीं रोक सकती।
मध्य प्रदेश के खंडवा और बड़वानी जिले में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने गांधी परिवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि, आजादी के बाद, महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने का सुझाव दिया क्योंकि देश में लोकतंत्र स्थापित हो चुका था। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी की सलाह को नजरअंदाज कर दिया। बीजेपी नेता ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, मेरा मानना है कि, इस देश के लोगों ने कांग्रेस के संबंध में महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करने का फैसला किया है और निश्चित रूप से कांग्रेस को देश से हटा देंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी की तुलना 'डूबते जहाज' से की, जिसके पेंदे में छेद है और कहा कि, दुनिया की कोई भी ताकत इसे डूबने से नहीं रोक सकती।
Comments (0)