भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में अपनी पहली जनसभा में राहुल गांधी ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा आदिवासियों को जंगल तक सीमित रखना चाहती है और आदिवासियों को शिक्षा और अन्य सुविधाओं से दूर रखना चाहती है। अपने इस संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस ने आदिवासियों को अधिकार दिए और मूल निवासी होने के नाते संसाधनों पर उन्हें पहला अधिकार दिया।
राहुल गांधी ने असम के द्वीपीय जिले माजुली में आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम चाहते हैं कि, जो आपका है, वो आपको लौटाया जाए। आपका जल, भूमि, वन आपका ही रहना चाहिए।