बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। कंगना लोकसभा चुनाव में BJP की प्रत्याशी बन मंडी से ताल ठोक रही हैं। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक विवादित टिप्पणी कर दी है। विक्रमादित्य ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर वो भड़क सकती हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को कुल्लू के आनी में बरसाती मेंढक तक कह दिया। उन्होंने कहा है कि, एक्ट्रेस कंगना रनौत बरसाती मेंढक हैं, जो आज यहां हैं पर कल वापस मुंबई चली जाएंगी।
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने अपने इस बयान में साफ-साफ कहा है कि, फिलहाल मौसम अच्छा है और इसलिए वो यहां बस उसी के मजे लेने आई हैं। दो-तीन महीने बाद एक्ट्रेस अपना सामान पैक कर वापिस हिमाचल छोड़ मुंबई लौट जाएंगी।