यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस पार्टी अपनी बपौती समझती है। कांग्रेस को लगता है कि, वहां उसका नारा गड़ा हुआ है। इसके बावजूद कांग्रेस वहां प्रत्याशी घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, गांधी परिवार को इस बारे में जवाब देना चाहिए।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, भाजपा की तैयारी रायबरेली सीट पर पूरी है। बीजेपी के कार्यकर्ता कमल के निशान को पहचानते हैं, इसलिए वह उम्मीदवार के इंतजार में नहीं हैं।