राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। अंसारी ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के कार्यकाल के पिछले 10 साल बहुत अच्छे रहे हैं और वह मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
भूमि पूजन समारोह के दौरान इकबाल अंसारी ने कहा था कि, अयोध्या में गंगा-जमुनी तहज़ीब है और यहां सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान किया जाता है। शायद, यह भगवान राम की इच्छा थी, इसलिए मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।