अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस बीच एक सवाल ये उठ रहा है कि आखिर भगवान राम की मूर्ति के निर्माण का कार्य किसे दिया गया है।
अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस दिन पूरे अयोध्या को सजा दिया जाएगा। देशभर से कई हस्तियां इस शुभ अवसर पर शिरकत करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यहां मौजूद होंगे। देशभर के संत यहां पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री मोदी ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। 22 जनवरी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, मंदिर से जुड़ी कई जानकारियां एक-एक कर सामने आने लगी है। इस बीच अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने एक और जानकारी साझा की है।
भगवान राम की मूर्ति के निर्माण का कार्य किसे दिया गया