मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की धमाकेदार जीत हुई। भाजपा की शानदार जीत के बाद EVM एक बार फिर बेवफा हो गई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM पर सवाल खड़े किए है। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, ये कोई नई बात नहीं है। विपक्ष जब जीत जाते हैं तब EVM पर सवाल नहीं उठाते हैं, वो तेलंगाना में जीत गए तो EVM पर सवाल नहीं उठाए।