मोदी सरकार 1 फरवरी 2024 को अपना अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। आम जनता को उम्मीएद है कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ खास ऐलान कर सकती हैं। माना जा रहा है कि आने वाले बजट में टैक्सपेयर्स के लिए गुड न्यूज आ सकती है। जानकारों के अनुसार 1 फरवरी को पेश होने वाले वोट ऑन अकाउंट बजट में न्यू टैक्स रिजीम में बदलाव किया जा सकता है। उम्मीरद की जा रही है कि मौजूदा टैक्स छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि एक खास सैलरी वर्ग वालों को कुछ छूट मिल सकती है।
उम्मीद की जा रही है कि सरकार बजट 2024 में न्यू टैक्स रिजीम में मामूली बदलाव कर सकती है।