आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान रामलला के दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि मैं अपने परिवार के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दिल्ली से अयोध्या के लिए और अधिक ट्रेनें चलाने का प्रयास करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 22 जनवरी के बाद अयोध्या में भगवान रामलाल के दर्शन करने जाएंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रण के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि उनका कोई लेटर आया था। उसके बाद हमने उनको फोन किया, तो उन्होंने बताया कि कोई फाइनल निमंत्रण देने के लिए उनकी टीम आएगी।

Comments (0)