लालू यादव और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं की तरफ से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पीएम बनने के दावों पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तंज कसा। पीके ने कहा कि, लालू यादव और RJD के नेता सिर्फ बड़बोले लोग हैं। चुनावी रणनीतिकार पीके ने कहा कि, अब आप RJD की स्थिति को देख लीजिए कि, पूरे लोकसभा में 543 में से इस पार्टी के 0 सांसद हैं। इसके साथ ही उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि, लालू यादव यहां अपने घर में बैठते हैं और 4 पत्रकारों को बुलाकर तय करते हैं कि, कौन देश का पीएम बनेगा? जिस पार्टी के जीरो MP हैं वह तय कर रही है कि, देश का पीएम कौन होगा?
प्रशांत किशोर ने कहा कि, 2015 में तो हम ही लालू यादव और नीतीश कुमार को साथ लेकर आए थे। हम बखूबी जानते हैं कि, वे एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं?