कोरोना वायरस फिर से दुनिया में फैल रहा है। दुनियाभर के करीब 40 देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। परेशानी की बात तो यह है कि भारत भी इससे अछूता नहीं है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 341 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा मामले केरल से मिले हैं। वहीं पिछले 2 हफ्तों में कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बुधवार को एक बैठक की।
आज देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों की बेहद अहम बैठक हुई