दुनिया में होने वाली फसलों पर जलवायु परिवर्तन और बेवक्त मौसम का असर ना हो? अगर ऐसा हो सका तो दुनिया को बहुत सारी समस्याओं से एक साथ निजात मिल सकती है. नॉटिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जो खोज की है वह पौधों को इसी तरह का बना सकता है. उन्होंने पौधों की जड़ के ऐसे खास प्रोटीन की खोज की है जो उनमें पानी और पोषक तत्वों के प्रवाह को नियंत्रित करता है. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इससे सूखा प्रतिरोधी फसलों का विकास किया जा सकेगा और भविष्य दुनिया की खाद्य सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना संभव हो पाएगा.
खोजा गया प्रोटीन पौधों की जड़ में पानी और पोषण का प्रवाह नियंत्रित करता है.