Karnataka NEWS: कर्नाटक में हिजाब पर लगी पाबंदी आज यानि की शनिवार 23 दिसंबर से समाप्त हो जाएगी। सूबे के मुखिया सिद्धरमैया कहा कि, राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर जारी पाबंदी 23 दिसंबर से हटा दी जाएगी। अपने बयान में सीएम ने आगे कहा कि, पहनने और भोजन का चयन व्यक्तिगत मामला है। सीएम ने कहा कि, किसी को भी वोट बैंक की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए।
सिद्धरमैया ने साधा बीजेपी पर निशाना
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास’ लेकिन टोपी, बुर्का पहनने वालों और दाढ़ी रखने वालों को दरकिनार कर देते हैं। क्या उनका यही मतलब है। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, आप हिजाब पहन सकते हैं। मैंने (अधिकारियों को) निर्देश दिया है कि, कल से कोई प्रतिबंध नहीं होगा। आप कुछ भी पहन और खा सकते हैं।
पहनने और भोजन का चयन व्यक्तिगत मामला है
कर्नाटक के सीएम ने पूछा कि, मैं धोती और कुर्ता पहनता हूं, और आप पैंट एवं शर्ट पहनते हैं। यह आपकी पसंद है। इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि, मेरी योजनाओं को लाभ सभी को मिल रहा है, यहां तक कि, BJP समर्थक भी लाभ उठा रहे हैं और बस में मुफ्त यात्रा कर रहे है। हम कभी भेदभाव नहीं करते। आपको बता दें कि, साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के दौरान प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Comments (0)