केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बोलते हुए, पिछले 70 साल से कश्मीर की समस्याओं के लिए पूर्व पीएम पंड़ित जबाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, मेरे पिता शेख अब्दुल्ला को जवाहरलाल नेहरू ने जेल में डाल दिया था, फिर भी मैं उन्हें गाली नहीं दूंगा क्योंकि नेहरू के कारण ही कश्मीर आज भारत का हिस्सा है।
अमित शाह का बयान
बता दें कि, अमित शाह ने संसद में कहा था कि, पूर्व पीएम पंड़ित जबाहर लाल नेहरू की सबसे बड़ी गलती यह थी कि, जब भारतीय सेना जीत रही थी, तो युद्धविराम की घोषणा की गई और पीओके अस्तित्व में आया। अगर संघर्षविराम में 3 दिन की देरी होती तो पीओके भारत का हिस्सा होता। केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा था कि, दूसरी गलती हमारे मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (संयुक्त राष्ट्र) में ले जाना था।
नेहरू न होते तो कश्मीर भारत का हिस्सा न होता
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, वे (भाजपा) नेहरू को कलंकित करना चाहते हैं, क्या उन्होंने 17 वर्षों में कुछ नहीं किया? अगर नेहरू न होते तो कश्मीर भारत का हिस्सा न होता। मैं आपको स्पष्ट रूप से बता दूं…कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा नहीं होता। यह (पाकिस्तान) एक मुस्लिम बहुल देश है और हम पाकिस्तान जाते। उन्होंने आगे कहा कि, यह नेहरू ही थे जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि, यह भारत के साथ रहे, बीजेपी वाले यह भूल जाते हैं। अब्दुल्ला ने आगे यह भी कहा कि, नेहरू ने हमारे लिए जो किया है उसे यह देश कभी नहीं भूल सकता। आज, अगर हम गर्व से खड़े हैं, तो उस राष्ट्र की नींव नेहरू ने रखी थी।
Comments (0)