उद्धव गुट वाली शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि, अगर कांग्रेस को अयोध्या का निमंत्रण मिलता है, तो उसे उसमें जाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर बीजेपी सरकार पर एक और गंभीर आरोप लगाया। संजय ने कहा कि, महानंद को गुजरात लॉबी को बेचा जा रहा है। महानंद की जमीन में बड़ा घपला हो रहा है।
केजरीवाल-सोरेन को ED परेशान कर रही है
उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही इंडिया गठबंधन में संयोजक और अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी को दी जा सकती है। संजय राउत ने इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से इंडिया गठबंधन के नेताओं को ED और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवसेना सांसद ने कहा कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED परेशान कर रही है। इंडिया गठबंधन के सभी दल पूरी तरह से केजरीवाल और सोरेन के साथ हैं।
निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं
हाल ही में जब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा था कि, उन्हें राम मंदिर का निमंत्रण नहीं मिला है तो इस पर राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा था कि, निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं। इसके अलावा सत्येंद्र दास ने कहा था कि, हमारे पीएम का हर जगह सम्मान किया जाता है। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में बहुत काम किया है। यह यह राजनीति नहीं है, यह उनकी भक्ति है।
Comments (0)