आज शुक्रवार सुबह से 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटिंग की शुरुआत हो गई। देश के अलग अलग हिस्सों में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के जालौन पहुंचे योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विपक्ष के द्वारा पलटूराम बताए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि, वो करें तो रासलीला और हम करे तो कैरेक्टर ढीला।