मोदी सरकार धार्मिक पर्यटक को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगी है। सरकार ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर का निर्माण कराया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया। सरकार के इन प्रयासों से पर्यटन तो बढ़ेगा ही बल्कि अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।
अब सरकार भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के विकास को लेकर सक्रिय है। वहां रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। इस दौरान गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुरी आकर काम का जायजा लिया। उन्होंने एलान किया कि जगन्नाथ पुरी से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। अब इसका फायदा जगन्नाथ पुरी आने वाले यात्रियों को मिलेगा। वह यहां से सीधे अयोध्या के लिए भी जा सकेंगे।
वैष्णव ने पुरी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके लोगों के साथ एक घोषणा को साझा कर खुश हूं कि पुरी से अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। अब पुरी से अयोध्या जाने की चाह रखने वाले भक्तों को बहुत सुविधा होगी।