BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के स्वागत समारोह में बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पीएम मोदी की लोकप्रियता से जीत हासिल की है। विश्व में पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि, कर्नाटक और हिमाचल में लोग कांग्रेस से परेशान हो चुके हैं।
कांग्रेस झूठी गारंटियों से सरकार बनाती है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, पीएम मोदी के कुशल नेतृव में पार्टी नई ऊंचाइयों को छू रही है। हाल ही में हुए 3 राज्यों में जनता ने जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी को चुना, वह दर्शाता है कि, बीजेपी से लोग खुश हैं। इन चुनावो में पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। बीजेपी नेता ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, झूठी गारंटियों से किस प्रकार सरकार बनाई जाती है, कांग्रेस इसका उदाहरण है।
जहां कांग्रेस की सरकार वहां भ्रष्टाचार चरम पर
बीजेपी के दिग्गज नेता ठाकुर ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस ने यही काम किया है और अब दोनों राज्यों की जनता इनसे परेशान हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि, जहां-जहां कांग्रेस की सरकार रही वहां पर भ्रष्टाचार चरम पर रहा। वहीं कुछ दिनों पहले संसद में हुए हमले को लेकर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, इस मामले को लेकर जांच की जा रही है और सुझाव लिए जा रहे हैं।
Comments (0)