अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आज 30 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी ने इस पद पर नियुक्ति की है। पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र यादव फिलहाल पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। दिल्ली में नियुक्ति के बावजूद वह पंजाब प्रभारी के रूप में भी अपना काम जारी रखेंगे। बीते दिनों अरविंदर सिंह रैली ने खुले तौर पर पार्टी की आलोचना करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में गठबंधन पर भी नाराजगी जताई थी। खास बात यह है कि कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ चुनाव लड़ रही है वहीं पंजाब में दोनों पार्टी एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।
रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा था जिसमें अरविंदर सिंह ने लिखा था कि वह खुद को अपाहिज महसूस करते हैं। इस्तीफा पत्र में पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस आलाकमान के गठबंधन के फैसले और पार्टी प्रत्याशी कन्हैया कुमार और उदित राज्य के बयानों की भी आलोचना की थी।
अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आज 30 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी ने इस पद पर नियुक्ति की है। पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Comments (0)