कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उत्तर प्रदेश में 18 /02/ 2024 प्रयागराज में पहुंचेगी। इसे लेकर अपना दल कमेरावादी पार्टी डॉ. सी. एल. पटेल जी द्वारा यह सूचना दी गई है। उन्होंने पार्टी की तरफ से जारी बायान का कहा कि कांग्रेस पार्टी के " भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का स्वागत समय 10:30 बजे अंदावां प्रयागराज में 18 फरवरी 2024 को किया जाएगा। तत्पश्चात सरदार पटेल सेवा संस्थान में सम्बोधन होगा जिसका नेतृत्व माननीय विधायक डॉ. पल्लवी पटेल जी करेंगी।
लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के मुद्दे को उठा कर न्याय पदयात्रा के जरिए लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 दिन न्याय यात्रा पर रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पल्लवी पटेल के शामिल होने की संभावना है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी 2024 को प्रयागराज में पहुंचेगी
Comments (0)