मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में राम मंदिर का भव्य व विशाल सुंदर मंदिर बनकर तैयार हो गया हैं। वहीं राम मंदिर के अभिषेक कार्यक्रम के निमंत्रण को सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने अस्वीकार कर दिया है।
विश्व हिंदू परिषद ने येचुरी पर किया कटाक्ष
वहीं विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को सीताराम येचुरी पर कटाक्ष किया है। VHP ने कहा कि, यदि वह राम, रामत्व और भारत से जुड़ते हैं तो यह उनके हित में ही होगा। आपको बता दें कि, वीएचपी की प्रतिक्रिया तब आई जब सीपीआई-एम ने कहा कि, सीताराम येचुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के निमंत्रण को यह बोलते हुए ठुकरा दिया है कि, धर्म एक व्यक्तिगत पसंद है तथा इसे राजनीतिक लाभ का साधन नहीं बनाया जा सकता।
जिनका नाम सीताराम, नहीं जाएंगे अयोध्या धाम!
सीपीआई-एम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि, खबरें हैं कि, जिनका नाम सीताराम, नहीं जाएंगे अयोध्या धाम! विनोद बंसल ने अपने इस लेख में आगे येचुरी पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि, राजनैतिक विरोध तो समझ आता है, लेकिन अपने नाम से भी इतनी घृणा किसी को हो, वह तो कम्युनिस्ट ही हो सकता है! द्वेष राम से है या स्वयं के नाम से है, बताना तो बनता है।
देश राम और रामत्व की ओर लौट रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विनोद बंसल ने कहा कि, देश राम और रामत्व की ओर लौट रहा है, आप कब तक उनका विरोध करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, वापस आएं तथा राम, रामत्व और इस भारत से जुड़ें। यह अब आपके हित में है। अन्यथा, लोग जानते हैं कि, कैसे प्रतिक्रिया देनी है।
Comments (0)