16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जा रहा है। 16 दिसंबर का यह दिन इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। 1971 के युद्ध में भारत ने जीत दर्ज की थी और पाकिस्तान के लगभग 93,000 जवानों को हथियार डालने पर मजबूर किया था। इसी कारण बांग्लादेश बना था। 1971 के युद्ध की शुरुआत 3 दिसंबर 1971 को हुई थी। तब बांग्लादेश, पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था। 3 दिसंबर को पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के 11 स्टेशनों पर हवाई हमले कर दिए थे। भारत में भी मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिर में पाकिस्तान को वो करारी हार सहनी पड़ी, जिसके जख्म आज भी हरे है।
जानिए क्या हुआ था 16 दिसंबर को
तब दोनों सेनाओं के बीच पूर्वी पाकिस्तान में युद्ध चल रहा था। भारत लगातार भारी पड़ रहा था। 16 दिसंबर की सुबह सेना को मानेकशॉ का मैसेज मिला कि पाकिस्तान की सेना आत्मसमर्पण कर रही है। भारत के पास केवल 3000 सैनिक थे, जबकि पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी नियाजी के पास 26,400 सैनिक थे। फिर भी भारतीय सेना भारी पड़ी। आखिर में पाकिस्तान ने सरेंडर करना पड़ा।Read More: चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने जनता से मांगे पैसे, 18 दिसंबर से शुरू होगा क्राउडफंडिंग अभियान
Comments (0)