कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत मणिपुर से हुई। जहां राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए नगा शांति समझौते को लेकर पीएम मोदी को घेरा है। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि, अगर पीएम मोदी के पास शांति समझौते का समाधान नहीं था तो फिर उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए था।
राहुल गांधी ने कहा कि, मैंने नगा नेताओं से बात की है। वे इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि, अभी तक शांति समझौते की दिशा में कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया है।