22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसी दिन राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लगभग 500 सालों के बाद अब प्रभु श्रीराम का मंदिर वापस से बनने जा रहा है। वहीं इसे लेकर देश में खूब राजनीति भी देखने को मिल रही हैं। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर एक दावा किया है, जिसे लेकर अब राजनीति पारा और बढ़ने वाला हैं।
अरुण नेहरू कांग्रेस में बीजेपी के ‘प्लांट’ थे
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि, 1986 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ताला खोलने के लिए तत्कालीन पीएम राजीव गांधी नहीं, बल्कि कांग्रेस को जिम्मेदार कहा जाएगा क्योंकि उस वक्त पार्टी में शक्तिशाली रहे अरुण नेहरू ने द्वारा यह सब किया गया था। वहीं आगे अय्यर ने आरोप लगाया कि, अरुण नेहरू कांग्रेस में बीजेपी के ‘प्लांट’ थे। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता ने अपनी नई पुस्तक ‘द राजीव आई न्यो’ के विमोचन में मौके पर यह भी कहना कि, अगर राजीव गांधी की 1991 में मृत्यु नहीं हुई होती तो अयोध्या विवाद का ऐसा समाधान होता जिसमें मस्जिद भी बनी रहती और राम मंदिर भी बनता।
मणिशंकर अय्यर का दावा
राजीव गांधी के पीएम रहते हुए उनके साथ बतौर अधिकारी काम कर चुके कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने इस पुस्तक में ताला खोले जाने के प्रकरण, शिलान्यास और शाह बानो जैसे प्रमुख मामलों पर प्रकाश डाला है। वहीं आगे अयोध्या मामले पर कांग्रेस नेता अय्यर ने कहा कि, लोकसभा में 400 से अधिक सीटों के बहुमत के साथ राजीव गांधी के पास इसका कोई कारण नहीं था कि, वह मुसलमानों को खुश करें या हिंदू भावना को प्रोत्साहित करें।
राजीव गांधी को इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने ताला खोले जाने के प्रकरण की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि, ताला खोला गया और बड़ी संख्या में हिंदू तीर्थयात्री जो इकट्ठे हुए थे, जानबूझकर अंदर आ गए और राजीव गांधी को इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ताले खोलने में कांग्रेस का हाथ था। उस कांग्रेसी को पता था कि, राजीव गांधी कभी भी कार्यकारी आदेश को रद्द करके ताले को खोलने की अनुमति नहीं देंगे और इसीलिए उन्होंने इस बात राजीव से दूर रखा।
राजीव गांधी को उन साजिशों का पता चल गया
मणिशंकर अय्यर ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, एक साल के अंदर ही राजीव गांधी को उन साजिशों का पता चल गया और बाद अरुण नेहरू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। अय्यर ने कहा कि, ताला खोलने के लिए पीएम राजीव गांधी को नहीं, कांग्रेस को जिम्मेदार कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, बतौर कांग्रेसी उनके लिए यह गर्व की बात है कि, कांग्रेस नेतृत्व तुच्छ राजनीति का हिस्सा नहीं बना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।
Comments (0)