अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं और VVIP दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो फिर आपको सरकार की नई गाइडलाइन पढ़ने की जरूरत है। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है और इसे लेकर भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने अतिविशिष्ट व्यक्तियों से 25 मई तक चारधाम यात्रा पर न आने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को कहा कि अतिविशिष्ट व्यक्ति यानी VVIP दर्शन करने वाले भक्त शुरुआती 15 दिनों के दौरान यात्रा पर न आने आएं जिससे आम श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं और VVIP दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो फिर आपको सरकार की नई गाइडलाइन पढ़ने की जरूरत है।